मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा जनपद हरदोई में की गयी समीक्षा बैठक
श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 03.11.2019 को भ्रमण के दौरान थाना सण्डीला जनपद हरदोई का निरीक्षण किया गया तथा थाने के अभिलेखोें का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक हरदोई कार्यालय में लगे बायोमेट्रिक मशीन, नवनिर्मित डीसीआरबी कक्ष, जीर्णाेधार पुलिस अधीक्षक कक्ष एवं जीर्णोधार पुलिस लाइन आदेश कक्ष का लोकार्पण किया गया तथा पुलिस लाइन सभागार में अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक की गयी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ सम्मेलन कर पुलिस परिवार में सम्मिलित होने की शुभकामनायें दी गयी। जनपद के डिजिटल वाॅलटिंयर के साथ सम्मेलन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिजिटल वाॅलटिंयर को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा समीक्षा बैठक में निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः-
ऽ प्रत्येक घटना/सूचना का पर्यवेक्षण गम्भीरता से किया जाये।
ऽ छोटी से छोटी घटना की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर घटनास्थल पर पहंुचकर तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाये।
ऽ क्षेत्राधिकारी एव उपजिलाधिकारी संयुक्त रूप से पीस कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्पेशल पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अभिसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जाय।
ऽ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाये।
-2-
ऽ असमाजिक तत्वों एवं साम्प्रदायिक मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनपर सतर्क दृष्टि रखते हुये प्रभावी कार्यवाही की जाये।
ऽ अन्र्तजनपदीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन प्रभावी चेकिंग की कार्यवाही की जाय।
ऽ गम्भीर एवं संवेदनशील अपराधों की विवेचनाओं की लगातार मानीटरिंग की जाय तथा थानावार समयबद्ध ओ0आर0 की कार्यवाही कर गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय।
ऽ अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही में 116(3)सीआरपीसी के तहत भारी धनराशि से पाबन्दी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
-3-
जनपद शामली/थाना झिंझाना
ऽ शराब तस्कर गिरफ्तार
ऽ 50 लाख रू0 कीमत की 1020 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
ऽ 01 ट्रक बरामद
दिनांक 03.11.2019 को थाना झिंझाना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चेक पोस्ट बिडौली के पास से शराब तस्कर दिलबाग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 लाख रू0 कीमत की 1020 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 01 ट्रक बरामद हुये।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने अवैध अंगे्रेजी शराब हरियाणा प्रांत से लाना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना झिंझाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-दिलबाग निवासी 609/1 एमसी वाली गली सरकारी स्कूल के पास न्यू दीवान नगर पानीपत हरियाणा।
बरामदगी
1-50 लाख रू0 कीमत की 1020 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
2-01 ट्रक
जनपद कानपुर नगर/थाना चकेरी
ऽ पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ 02 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित कारतूस, 04 खोखा कारतूस
ऽ 750 ग्राम अवैध चरस, 02 मोटरसाइकिल बरामद
दिनांक 03.11.2019 को थाना चकेरी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सनिगवां के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो, बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में बदमाश 1-बलराम 2-सोनू उर्फ अन्नी घायल हो गये, जिन्हे उनके एक अन्य साथी सोनी उर्फ गोला के साथ गिरफ्तार किया
-4-
गया। मौके से एक अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित कारतूस, 04 खोखा कारतूस, 750 ग्राम अवैध चरस व 02 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त बलराम शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व कानपुर नगर, हरियाणा राज्य के विभिन्न थानो पर डकैती, लूट, अपहरण, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त बलराम थाना चकेरी से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना चकेरी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-बलराम निवासी 289 काजी खेड़ा थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर।
2-सोनू उर्फ अन्नी बउआ निवासी 414 लाल बंग्ला थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर।
3-सोनी उर्फ गोला सोनकर निवासी 414 लाल बंग्ला थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर।
बरामदगी
1-02 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित कारतूस, 04 खोखा कारतूस
2-750 ग्राम अवैध चरस, 02 मोटरसाइकिल बरामद
-5-
जनपद रायबरेली/थाना डलमऊ
ऽ 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतस बरामद
दिनांक 02.11.2019 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नाथखेडा पुलिया के पास से पुरस्कार घोषित अपराधी विनोद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 197/2019 धारा 392/411 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना डलमऊ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विनोद जोशी निवासी चैहटा कस्बा व थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतस
जनपद बरेली/थाना बिथरी चैनपुर
ऽ लूट की घटना का अनावरण
ऽ लूट के 40 हजार 500 रू0 नगद
ऽ 02 तमंचा 12 बोर 04 जीवित कारतूस
ऽ घटना में प्रयुक्त आटो बरामद
दिनांक 02.11.2019 को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रान्तर्गत से चार अभियुक्तों 1-विशाल 2-विजय 3-सूरज उर्फ नन्ही 4-राजेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के
-6-
कब्जे से लूट के 40 हजार 500 रू0 नगद, 02 तमंचा 12 बोर 04 जीवित कारतूस व एक आटो बरामद हुयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.10.2019 को वादी से नवदिया झादा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अज्ञात बदमाशों द्वारा कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना बिथरी चैनपुर पर मु0अ0सं0 335/19 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद रूपये उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित होना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना बिथरी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विशाल निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना वीसलपुर जनपद पीलीभीत।
2-विजय निवासी चैबारी थाना कैंट जनपद बरेली।
3-सूरज उर्फ नन्ही निवासी चैबारी थाना कैंट जनपद बरेली।
4-राजेश सिंह निवासी चैबारी थाना कैंट जनपद बरेली।
बरामदगी
1- लूट के 40 हजार 500 रू0 नगद
2-02 तमंचा 12 बोर 04 जीवित कारतूस
3-एक आटो
जनपद मथुरा/वृन्दावन
ऽ 15,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 03.11.2019 को थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गुरूकुल के सामने राजपुर बांगर के पास से पुरस्कार घोषित अपराधी सोहेल उर्फ तारे को गिरफ्तार किया गया।
-7-
उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त थाना वृन्दावन से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 15,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सोहेल उर्फ तारे निवासी गोविन्द कुण्ड टीला वृन्दावन थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
बरामदगी
1-रू0