मुजफ्फरनगर 15 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के किसानों के मसीहा चौधरी नरेश टिकैत का जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर चौधरी नरेश टिकैत का जन्मदिन मनाया एवं इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के वॉलिंटियर्स द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को मिष्ठान खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया और बधाइयां दी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के समस्त कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों सहित सभी किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के निदान हेतु संघर्षरत रहने का अपना संकल्प दोहराया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह किसानों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहें यही उनके जन्मदिन का उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा
भारत के किसानों के मसीहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का व्यापक स्तर पर मना जन्मदिन